शरीर में विटामिन सी की है कमी तो खाएं ये फल, होंगे कई फायदे और बढ़ेगी प्रतिरोधक क्षमता

शरीर में विटामिन सी की है कमी तो खाएं ये फल, होंगे कई फायदे और बढ़ेगी प्रतिरोधक क्षमता

सेहतराग टीम

शरीर को फिट रखना है तो हमें ऐसी चीजें खानी चाहिए जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में हमारी मदद करें। ऐसे में अगर हम पोषण युक्त और विटामिन से भरपूर चीजें खाएंगे तो हमें ज्यादा फायदा होगा। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फलों के बारे में जिन्हें खाकर आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। ये वो फल हैं जिसमें विटामिन सी मौजूद है। विटामिन सी वाले फल इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करते हैं। इसलिए ऐसे फलों का सेवन जरूर करें जिसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में मौजूद हो। विटामिन सी से युक्त ये फल आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे।

पढ़ें- अगर एसिडिटी है तो ना खाएं ये चीजें, कर सकती हैं सेहत को खराब

विटामिन सी की कमी दूर करेंगे ये 5 फल (Vitamin C Rich and Immunity Bosster Fruits in Hindi):

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सिडेंट का अच्छा स्त्रोत है। इसमें विटामिन सी के अलावा कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। रोजाना करीब एक कप स्ट्रॉबेरी खाने से आपको 100 मिलीग्राम विटामिन सी मिलेगा। इसलिए रोजाना इसका सेवन करना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा।

कीवी

कीवी पोषक तत्वों से भरा फल है। अगर आप रोजाना एक कीवी का सेवन करेंगे तो वो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करेगा। एक कीवी में करीब 84 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन के भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है।

अमरूद

अमरूद कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। खास बात है कि इसमें मौजूद विटामिन सी की मात्रा संतरे से भी ज्यादा होती है। रोजाना एक अमरूद खाने से आपके शरीर में कभी विटामिन सी के अलावा अन्य पोषक तत्वों की कमी नहीं हो पाएगी। इस बात का ध्यान रखें कि इसे खाने से पहले अच्छे से पानी से धो लें। 

पपीता

पपीता में भी विटामिन सी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। अगर आप रोजाना एक कप पपीता खाएंगे तो वो उससे आपको 88 मिलीग्राम पोषक तत्व मिलेंगे। इसलिए पपीता का सेवन करना भी कोरोना से बचने में आपकी मदद करेगा।

अनानास 

अनानास में भी विटामिन सी होता है। कई और विटामिन्स के अलावा इसमें मैंगनीज भी होता है। मैंगनीज बहुत कम फलों में पाया जाता है। ये शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के अलावा हड्डियों को मजबूती भी देता है। इसके अलावा पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने का काम भी करता है।

 

इसे भी पढ़ें-

अगर अक्सर चक्कर आते हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकता है ये बीमारियां होने का संकेत

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।